rml-wheelchair-training-organi

नई दिल्ली, 01 अगस्त । अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान (एबीवीआईएमएस) एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के शारीरिक आयुर्विज्ञान एवं पुनर्वास विभाग द्वारा सक्षम एक अभियान (गैरसरकारी संस्थान) के सहयोग से शनिवार को स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से ग्रस्त मरीजों के लिए व्हीलचेयर वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से प्रभावित मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप उपयुक्त गतिशीलता सहायक उपकरण (व्हीलचेयर) उपलब्ध कराकर उनकी गतिशीलता, आत्मनिर्भरता तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना था।

इस अवसर पर निदेशक डॉ. (प्रो.) अखिलेश्वरी प्रसाद ने मरीजों के साथ संवाद किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ऐसे पीयर काउंसलिंग (सहकर्मी परामर्श) सत्रों के नियमित आयोजन पर बल देते हुए कहा कि इससे मरीजों की कार्यात्मक क्षमता में वृद्धि होगी तथा उनके समाज में सफल पुनर्समावेशन को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए पीयर काउंसलिंग (सहकर्मी परामर्श) सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनुभवी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा कर अन्य मरीजों का मार्गदर्शन एवं मनोबल बढ़ाया। साथ ही, विशेषज्ञों द्वारा व्हीलचेयर के सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन तथा उचित उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।

इस पहल के माध्यम से स्पाइनल कॉर्ड इंजरी से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास, सुगम्यता, आत्मनिर्भरता तथा सामुदायिक सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights