harsh-malhotra-inspected-hathi-ghat-chhath

नई दिल्ली, 09 नवंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक अभय वर्मा ने सोमवार को लक्ष्मी नगर विधानसभा स्थित हाथी घाट, आई.टी.ओ. पर छठ महापर्व की तैयारियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि छठ एक आस्था का एवं प्रकृति पूजन का महापर्व है, जिसमें स्वच्छता का विशेष महत्व है।

हर्ष मल्होत्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी दिल्ली, विशेषकर पूर्वी दिल्ली में छठ घाटों की सभी तैयारियां 13 नवंबर की शाम तक हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होने घाट की दीवारों पर किये आस्था से जुड़े सौन्दर्यीकरण की सराहना की।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि लोक आस्था के महापर्व के तीन दिनों 14 से 16 नवंबर के बीच दिल्ली में कोई आंदोलन ना रखा जाए, ताकि व्रतधारी महिलाओं को कोई असुविधा ना हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार पूर्वांचल मोर्चा के साथ-साथ महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सभी घाटों पर सेवा वालंटियर के रूप में श्रद्धालुओं की सहायता करेंगे।

इस अवसर पर विधायक अभय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं इस छठ महापर्व आयोजन की तैयारियों पर लगातार निगाह रखे हुए हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को हर सुविधा उपलब्ध हो। उन्होने कहा की सरकार का प्रयास रहेगा की इस बार लक्ष्मी नगर विधान सभा के सभी घाट मॉडल घाट के रूप में उभरें।

इस अवसर पर दिल्ली सरकार एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी और भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष संतोष ओझा एवं पूर्व महापौर बिपिन बिहारी सिंह उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights