मनीष अग्रवाल
गागलहेड़ी। जनपद में चल रही श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान सभी शिवभक्तों से अनुरोध है कि अपनी मोटरसाइकिलों में नियमों के विपरीत संशोधित (मॉडिफाइड) साइलेंसर एवं अत्यधिक तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न/बड़े हॉर्न का प्रयोग न करें। थाना गागलहेड़ी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर बिना साइलेंसर तथा तेज आवाज वाले हॉर्न लगी मोटरसाइकिलों की जांच की जा रही है। ऐसे वाहनों से मौके पर ही अवैध साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न उतरवाए जा रहे हैं तथा वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देकर ही आगे कांवड़ यात्रा के लिए रवाना किया जा रहा है।
*गागलहेड़ी पुलिस की सभी शिवभक्तों से अपील है कि*
– यातायात नियमों का पालन करें।
– मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें।
– ध्वनि प्रदूषण फैलाने से बचें।
– स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुविधा एवं सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
