ayodhya-shankaracharya-avimukt

अयोध्या, 18 जुलाई । शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘गौमाता जनजागरण यात्रा’ के तहत अयोध्या पहुंचे और शनिवार को हनुमानगढ़ी में दर्शन किए।

इससे पूर्व अयोध्या बाईपास के निकट सागर पैलेस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्था और अन्य विषयों पर अपनी आपत्तियां जताते हुए दावा किया कि प्रभु राम मंदिर मामले में विराजमान रामलला के नाम से मुकदमा लड़ा गया था, लेकिन अब मूल प्रतिमा को हटाकर दूसरी प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आम संतों को गर्भगृह में प्रवेश नहीं मिलता, जबकि कुछ विशिष्ट व्यक्तियों को ही दर्शन की अनुमति है।———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights