haldwani-ke-mehta-kee-film-tum

हल्द्वानी , 23 अक्टूबर । हल्द्वानी के रामपुर रोड, गली नंबर 10 निवासी अभिनेता रोमांच मेहता की नई बॉलीवुड फिल्म ‘तुम मेरे हो’ आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टीवी सीरियल्स में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले रोमांच अब बॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि को हल्द्वानी के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।रोमांच मेहता के पिता स्व डॉ. सुभाष मेहता थे।

रोमांच ने अपने अभिनय करियर में सावधान इंडिया, अदालत, रामायण, अकेला, सिया के राम, क्राइम पेट्रोल और देवों के देव महादेव जैसे करीब 50 से अधिक टीवी सीरियल्स में काम किया है। इन धारावाहिकों में उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा है।रोमांच की पहली बॉलीवुड फिल्म ‘तेरा जादू चल गया’ थी, जिसमें उन्होंने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ काम किया। अब उनकी दूसरी महत्वपूर्ण फिल्म ‘तुम मेरे हो’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

इस फिल्म में रोमांच ने को-प्रोड्यूसर की भूमिका निभाने के साथ ही फिल्म के हीरो के करीबी दोस्त का किरदार भी निभाया है।टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले रोमांच मेहता ने अपने अभिनय के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी यह यात्रा बताती है कि प्रतिभा, मेहनत और निरंतर प्रयास के जरिए मनोरंजन जगत में आगे बढ़ने के अवसर हासिल किए जा सकते हैं।

हल्द्वानी से निकलकर अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले रोमांच की उपलब्धि स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights