up-laborar-committed-suicide-

हमीरपुर, 23 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में अज्ञात कारण के चलते मजदूर ने अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनो की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के मंगलपुर गांव निवासी चंद्रभान (32) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसके एक पुत्र है। पत्नी व पुत्र का इस घटना से रोकर हाल बेहाल है। आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चल सका है।

कुरारा थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने शुक्रवार को बताया कि मजदूर ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। शव कब्जे में लेकर जांच कराई जारही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights