deva-mela-to-be-held-from-octo

बाराबंकी, 23 अक्टूबर । देवा मेला-2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। 27 अक्टूबर से पांच नवंबर तक आयोजित होने वाले मेले को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी एवं देवा मेला प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष ईशान प्रताप सिंह ने विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों के दायित्व निर्धारित करते हुए समितियों का गठन किया है।

उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की धरती पर लगने वाला देवा मेला कौमी एकता, गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ‘जो रब है वही राम है’ का संदेश इस मेले की प्रमुख पहचान है। मेले में सुरक्षा, अग्निशमन, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रचार-प्रसार, चिकित्सा सुविधाओं, मेला बाजार, झूलों, विभागीय स्टाल और अतिथियों के स्वागत की जिम्मेदारी भी संबंधित समितियों को सौंपी गई है। जिलाधिकारी ने नियमित बैठकों के माध्यम से व्यवस्थाओं की समीक्षा करने और समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही मिलने पर संबंधित समिति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights