शामली कई दिनों से लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे एक शोहदे को पब्लिक ने पकड़ कर बाइक से गिरा दिया और जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने उसे कई चाटे और लातें मारीं। इस दौरान युवती कहती रही कि 3 दिन से ये छेड़छाड़ कर रहा था। इसके बाद शोहदा रोने लगा और लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगा। तब लोगों ने लड़की के कहने पर उसे छोड़ दिया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है।

वीडियो कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला में रेलवे मार्ग का है। युवती ने बाया कि ये लड़का कॉलेज जाती हुई कई लड़कियों के साथ 3 दिन से छेड़छाड़ और फब्तियां कसता आ रहा है। आज सुबह फिर छेड़छाड़ कर रहा था। ये सुनते ही लोगों ने शोहदे को पकड़ लिया।

वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों ने शोहदे को बाइक से गिराया। उसके बाद उसे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। एक युवक उसके बाल पकड़कर नोचता है तो दूसरा उसे लात मारता है। इसके बाद एक शख्स उसे कई चाटे मारता है। लोगों से घिरा देखकर शोहदा रोने लगता है और लोगों के पैर पकड़कर माफी मांगने लगता है। करीब 20 मिनट तक हंगामे के बाद लोगों ने उसे लड़की के कहने पर छोड़ दिया।

लोगों ने पुलिस एंटी रोमियो टीम पर भी सवालया खड़े किये हैं। लोगों का कहना है कि जब हर क्षेत्र में लड़कियों से छेड़छाड़ हो रही है तो एंटी रोमियो टीम किस तरह की कार्रवाई कर रही है। फिलहाल वीडियो के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights