शामली। बलवंती देवी कन्या इण्टर कॉलेज सिकंदरपुर में आयोजित माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की खो खो क्रीडा बालक/बालिका प्रतियोगिता का आयोजन बडी धूमधाम से कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक शाक्य प्रवीण पवार राष्ट्रीय शिक्षा सदन इण्टर कॉलेज झिंझाना ऋषिपाल, डीसेंट मैनेजर बंटी, किसान मोर्चा बी.जी. पी ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह शर्मा , प्रबंधक इन्द्र पाल सिंह तोमर व अंकित तोमर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मोहित मलिक ने प्रतियोगीता का संचालन किया। वहीं संजीव ने जिला विद्यालय निरीक्षक जे एस शाक्य ने बच्चो को जीवन में आगे बढ़ने की प्ररेणा दी व खेलो मे प्रतिभाग करने पर बल दिया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने के लिए विकास वर्मा, अदीबा, अनुज, बबीता , प्रिया सरोहा, उषा, शिवानी , स्वाति , सुष्मा ,भारती निकुज आदि अध्यापको ने सहयोग किया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सीनियर टीम में बलवंती देवी कन्या इण्टर कॉलेज सिकंदरपुर विनर रहा एवं द्वितीय स्थान पर देवी उमरा कौर वैदिक इण्टर कॉलेज बनत रहा। वहीं जूनियर टीम में भी प्रथम स्थान पर बलवंती देवी कन्या इण्टर कॉलेज सिकंदरपुर ने बाजी मारी व द्वितीय स्थान देवी उमरा कौर वैदिक इण्टर कॉलेज बनत विनर रहा। बालको की सीनियर टीम में राजकीय इण्टर कॉलेज केरटू विनर रहा। बालक व बालिकाओ ने बड़े हर्षो उल्लास के साथ प्रतिभाग किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक इन्द्र पाल सिंह तोमर व अंकित तोमर ने बच्चो को अपना शुभ आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ने की प्रेणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights