वासु धीमान
एडीएम ने चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के दिए दिशा निर्देश।
शामली। जनपद में स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। जिले में कुल 22 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। इसके साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन मतदान प्रक्रिया पर विशेष निगरानी रखेगा। अधिकारियों का प्रयास है कि सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु बनी रहे और मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार मतदान केंद्रों पर तैनात किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को कलेक्ट्रेट से रवाना कर दिया गया है। जिले के 22 बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मतदान प्रक्रिया के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी, ताकि चुनाव सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
