अभा उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक को साैंपा ज्ञापन, सरकार तक समस्याएं पहुंचने की अपील।
शामली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने भारत सरकार द्वारा यूपीआई लेनदेन पर मर्चेंट डिस्काउट रेंट (एमडीआर) लागू करने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए सदर विधायक को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का अपील की।
जानकारी के अनुसार शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सदर विधायक प्रसन्न चौधरी को यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने के प्रस्ताव पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ज्ञापन साैंपा। व्यापारियों ने कहा कि यूपीआई डिजिटल भुगतान व्यवस्था आज देश के करोडों व्यापारियों एवं आम नागरिकों के लिए भुगतान का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है, ऐसे में यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू होने से व्यापारियांे पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ने की आशंका है। व्यापारियों ने सरकार से इस व्यापारी विरोधी कदम पर पुनर्विचार करने तथा यूपीआई भुगतान व्यवस्था को पूर्व की भांति बिना अतिरिक्त एमडीआर के जारी रखने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, पीयूष वर्मा, वैभव प्रकाश गोयल, नगर अध्यक्ष रुचिर संगल, आकाश गोयल, शिवम अरोरा, तुषार धवन, डा. अजय वर्मा, विनीत करनवाल, विपिन अत्री, अक्षय मिठारिया, सुशील चौहान, अनुज सोनी आदि मौजूद रहे।
