मेरठ में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक और किशोर समेत पांच लोग गंगा में डूब गए। बताया जा रहा है कि सभी लोग नहाते समय तेज बहाव में बह गए, जिनमें से एक को बचा लिया गया जबकि चार लोगों की तलाश जारी है।

मां क अंतिम संस्कार के लिए आथे थे घाट पर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अविनाश पांडेय ने बताया कि इंचौली क्षेत्र के कुछ लोग अपनी वृद्ध मां के अंतिम संस्कार के लिए मखदुमपुर घाट पर आए थे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के बाद उनके साथ आए लोग करीब 200 मीटर दूर गंगा में नहाने चले गए, जहां अचानक तेज धारा में पांचों बहने लगे। पुलिस के अनुसार जिनका अभी तक पता नहीं चला है, हस्तिनापुर पुलिस के अनुसार उनमें अभिषेक (23), हिमांशु (17), दीपांशु (21) और प्रियांशु (17) शामिल है।

अभी तक नहीं मिला कोई सुराग 
पुलिस ने बताया कि इस दौरान जलालपुर निवासी राहुल नामक युवक ने साहस दिखाते हुए एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि चार अन्य गंगा में बह गए और उनकी तलाश जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, एडीएम और क्षेत्राधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), गोताखोरों तथा वन्यजीव विभाग की मोटर बोट की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, देर शाम तक चारों लोगों का कोई सुराग नहीं लग सका था और उनकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights