मेरठ में एक मकान में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण लगी आग लगने के बाद दम घुटने से 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की लोधी वाली गली में बृहस्पतिवार देर रात हुई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था और माचिस जलाते ही आग भड़क उठी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक योगेश नामक व्यक्ति की दम घुटने से मौत हो चुकी थी और वह आंशिक रूप से झुलस भी गया था।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए दमकल विभाग के साथ समन्वय कर जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights