नारी शक्ति का बुलंद स्वर: ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में गूंजा जागरूकता का संदेश
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज (753) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023” के अंतर्गत एक प्रभावशाली नारी शक्ति दीवार एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने छात्राओं में उत्साह और जागरूकता की नई लहर पैदा कर दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज और छात्राओं के बीच महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दौरान छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नारी सम्मान का संकल्प लिया। कॉलेज परिसर में बनाई गई “नारी शक्ति दीवार” आकर्षण का केंद्र बनी, जिस पर छात्राओं ने अपने विचार और संदेश लिखकर महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता चौधरी ने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि, “नारी शक्ति समाज की आधारशिला है। केवल कानून बनाने से ही नहीं, बल्कि समाज की सोच बदलने से ही महिलाओं को वास्तविक सम्मान और अधिकार मिल सकते हैं। हमें ऐसा माहौल बनाना होगा जहाँ हर महिला सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर हो।” कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका त्यागी, संगीत विभागाध्यक्षा शिवानी गुप्ता, कला विभाग की डॉ. बबिता शर्मा तथा छात्राओं—वंशिका, नेहा, निशा, दीपाली, शिवानी सहित सभी प्रतिभागियों का विशेष योगदान रहा। ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसमें सभी छात्राओं के उत्साह, सहभागिता और जागरूकता की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights