सीबीएसई 10वीं परिणाम में पीआर पब्लिक स्कूल का परचम, आर्य कौशिक ने 95.2% अंक लेकर किया टॉप
मुजफ्फरनगर। बुधवार को घोषित हुए सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम ने जनपद में खुशी की लहर दौड़ा दी। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, गढ़ी-पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में जश्न का माहौल बन गया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष अत्यंत उत्कृष्ट रहा। मेधावी छात्र आर्य कौशिक ने 95.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं गौरव ने 94.2% अंक के साथ द्वितीय, वर्णिक ने 92.2% अंक के साथ तृतीय तथा मुद्रिका गर्ग ने 91.6% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विषयवार भी छात्रों का दबदबा देखने को मिला जिसमें
हिंदी विषय में खुशी (93), आर्य कौशिक (92), मुद्रिका (92) एवं वैभव सिंघल (92) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी में आर्य कौशिक ने 97 अंक हासिल कर सबको पीछे छोड़ा, जबकि वर्णिक ने 90 अंक प्राप्त किए।
गणित में गौरव कुमार (95), आर्य कौशिक (89) और वैभव सिंघल (88) अव्वल रहे।
पीएटी विषय में वैभव सिंघल और विराट कुमार ने शत-प्रतिशत (100) अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं विज्ञान में गौरव कुमार (94) और आर्य कौशिक (93) ने शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक विज्ञान में गौरव कुमार (98), आर्य कौशिक (96) और चैतन्य गुप्ता (92) ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल ने सभी सफल छात्रों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि छात्र आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
