उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने संगठन संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर अग्रवाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई
शामली । उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के शामली
जिला अध्यक्ष इंद्रपाल पांचाल के निर्देश पर पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सिद्ध पीठ मां भगवतीआठ्ठे वाला मंदिर में तहसील अध्यक्ष अरविंद कौशिक के नेतृत्व में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर अग्रवाल की 39 वी पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें सर्वप्रथम पंडित प्रदीप पांडे ने विधि पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डॉ अर्जुन वर्मा से दीप प्रज्ज्वलित करवाया उसके उपरांत संगठन के सभी कार्यकर्ताओं से 2 मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कराई इसके बाद उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर अग्रवाल को श्रद्धा सुमन पुष्पांजलि अर्पित की l
इसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन अरविंद कौशिक की अध्यक्षता एव राकेश गुप्ता के संचालन में आयोजित की गई जिसमें सभी वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर अग्रवाल के जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए कहा स्वर्गीय बाबू बालेश्वर अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन करके सभी पत्रकारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया जिससे संगठन के साथ-साथ पत्रकारों को मजबूती मिल सके इसलिए स्वर्गीय बालेश्वर अग्रवाल 39 वर्ष पहले स्वर्गवास होने के बावजूद भी आज भी संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के दिलों में जिंदा है इसलिए संगठन के सभी पदाधिकारी समय पर उनकी पुण्यतिथि मनाते आ रहे हैं इस संगठन के माध्यम से स्वर्गीय बालेश्वर अग्रवाल ने पत्रकारों के हितों के लिये लड़ाई लड़ी है जिसे भुलाया नहीं जा सकता इस अवसर पर अरविंद कौशिक, पंडित प्रदीप पाण्डे, सुनील वर्मा ,राकेश गुप्ता, डॉ अर्जुन वर्मा, अनिल , संगल, चौधरी सुरेंद्र सिंह निरवाल , शौकीन सिद्दीकी, मास्टर रामकुमार, नवीन जैन आदि मौजूद थे l
