ayodhya-maa-jwaja-mahotsav-

अयोध्या, 01 नवंबर । राम नगरी अयाेध्या में माँ ज्वाला महोत्सव के द्वितीय दिवस का शुभारंभ माँ ज्वाला जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर आंवले का वृक्ष मिशन ग्रीन अयोध्या फाउंडेशन द्वारा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया गया।

तत्पश्चात “विजन अयोध्या @ समग्र दृष्टि” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बीकापुर विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान, ई. रवि तिवारी, डॉ. अर्जुन सिंह एवं सत्यनाम सिंह ने अयोध्या के समग्र विकास, सांस्कृतिक विरासत एवं भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी का संचालन माँ ज्वाला फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया।

इसके उपरांत चंद्रशेखर तिवारी एवं दीपक शुक्ल, बृजमोहन तिवारी द्वारा माँ के भजनों एवं पचरा गायन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।

डॉ. अनुजेंद्र तिवारी के संयोजन में आयोजित कवि सम्मेलन में श्रीकृष्ण अज्ञान, गुरुप्रसाद घनश्याम , कल्पना तिवारी, दीपक वशिष्ठ, अमन सिंह, विनय शुक्ल मंगल सहित अन्य कवियों ने अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कलाकार प्रकृति यादव के दल ने मनमोहक राम जन्म पर आधारित सांस्कृतिक एवं लोकनृत्य प्रस्तुतियों से महोत्सव में चार चाँद लगा दिए।

इस अवसर पर विपिनेश पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय,अरुण तिवारी, महेश सिंह नशेडे, धर्मेंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, मीना सिंह (पूर्व प्रधान), सोनी सिंह, श्वेता सिंह, संतोष गुप्ता, प्रशांत शुक्ल, रवि शर्मा,गुड्डू सिंह ,भीम सिंह, कोषाध्यक्ष पंकज मिश्रा, प्रबंधक प्रशान्त शुक्ल, अंशुमान श्रीवास्तव, धनंजय पाण्डेय, भैरव सिंह, राम सुफल, प्रफुल्ल गुप्त, वैष्णोनन्द दूबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights