मनीष अग्रवाल
सहारनपुर । थाना मण्डी पर शुक्रवार को एक वादी द्वारा आकर बताया कि वादी की दो पुत्रिया किसी कारण नाराज होकर घर से कहीं चली गई है । घटना की गंभीरता को देखते हुए,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर महोदय द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर गुमशुदा बालिकाओ की तलाश हेतु सम्बन्धित को आदेश निर्देश दिए।
पुलिस की प्रभावी कार्यवाही- आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन में,क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम महोदय के निकट पर्येवेक्षण तथा थानां मण्डी प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के कुशल नेतृत्व में थाना मण्डी मिशन शक्ति टीम ने त्वरित प्रभावी कार्यवाही कर मात्र 10 घण्टे मे उपरोक्त दोनो बालिकाओ को थाना मण्डी पुलिस टीम व मिशन शक्ति टीम के संयुक्त प्रयास से सकुशल बरामद किया गया । एवं नियमानुसार बालिकाओ को उनके परिजनो के सुपुर्द किया गया । बालिकाओ के परिजनों ने थाना मण्डी पुलिस टीम व मिशन शक्ति टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया ।
तलाश करने वाली पुलिस टीम
1. प्र0नि0 वीरेन्द्र सिह राणा थाना मण्डी सहारनपुर
2. उ0नि0 अय्यूब अली थाना मण्डी सहारनपुर
3. है0का0 विपिन कुमार थाना मण्डी सहारनपुर
4. है0का0 कपिल कुमार थाना मण्डी सहारनपुर
5. है0का0 महबूब अली थाना मण्डी सहारनपुर
6. का0 रवि कुमार थाना मण्डी सहारनपुर
7. म0है0का0 अर्चना थाना मण्डी सहारनपुर
