शामली। शहर के धीमानपुरा भिक्की मोड के निकट टंकी फिटिंग की दुकान मंे अज्ञात चोरों ने घुसकर करीब 5 हजार रुपये की नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह घटना का पता चलने पर दुकानदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन की। जानकारी के अनुसार शहर के धीमानपुरा भिक्की मोड के सामने संदीप पुरी की लक्ष्मी वाटर सप्लायर के नाम से दुकान है। बीती रात संदीप दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोर दुकान की छत के रास्ते अंदर घुस गए तथा गल्ले में रखी लगभग 5 हजार रुपये की नकदी व पीतल का कीमती सामान चोरी कर लिया तथा चंपत हो गए।

बुधवार की सुबह संदीप पुरी जब दुकान पर पहुंचे तो सामान अस्त-व्यस्त देखकर उन्हांेने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच पडताल की। संदीप पुरी ने बताया कि चोर लगभग 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं। घटना के संबंध में पीडित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच पडताल में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights