नीरज प्रजापति
प्रसिद्ध कॉलेज के छात्रों के उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राहगीरों में मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर। शहर के सर्कुलर रोड पर छात्रों के एक समूह द्वारा बीच सड़क जमकर उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिले के एक प्रसिद्ध कॉलेज के कुछ छात्रों ने सड़क पर खड़ी बाइक को निशाना बनाते हुए उसमें जमकर तोड़फोड़ की। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
छात्रों द्वारा बाइक में तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्र सड़क पर खड़ी बाइक के साथ तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। घटना के कारण आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों में भी हड़कंप की स्थिति दिखाई दी।
सर्कुलर रोड जैसे व्यस्त मार्ग पर छात्रों के इस तरह उत्पात मचाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
