मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में प्रदेशीय सीनियर महिला वर्ग में कबडडी प्रतियोगिता दिनांक 15 से 17 सितम्बर, 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, डाॅ0भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएम अरविन्द कुमार चैहान को राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया तथा प्रवीन कुमार, सहायक प्रशिक्षक द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया। तथा अति विशिष्ट अतिथि श्री राम भरोस सारण, संयुक्त मजिस्ट्रेट सहारनपुर एवं कुलदीप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर को क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मण्डल द्वारा बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन की घोषणा की गयी। इस अवसर पर अनिमेष सक्सेना, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अयोध्या, सुरेश कुमार सिंह, चेयरमेन रेफरी बोर्ड, उ0प्र0, प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक, ईश्वर पाल मुखिया, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार, आदेश कुमार, सुश्री सुप्रिया, सुश्री भावना तोमर, सन्नी कुमार आकाश कुमार, श्रीमती प्रिंयका, बृजेश कुमार, गौरव कुमार, रविकान्त, सुनील कुमार आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

प्रदेशीय सीनियर महिला कबडडी प्रतियोगिता परिणाम

प्रतियोगिता में कुल 17 मण्डलों से कुल 255 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता उद्घाटन मैच वाराणसी मण्डल बनाम अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 27-05 से विजयी रहा। दूसरा मैच गोरखपुर मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें गोरखपुर मण्डल 25-16 से विजयी रहा। तीसरा मैच सहारनपुर मण्डल बनाम बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें सहारनपुर मण्डल 22-02 से विजयी रहा। प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका मेंः- 1-श्री सुरेश कुमार सिंह, अयोध्या, 2-श्री सुनील कुमार, सहारनपुर, 3-श्री शराफत अली, लखनऊ 4-श्री माया प्रसाद, आजमगढ़, 5-श्री अवनीश कुमार राय, मऊ 6-श्री निर्भय सिंह, चंदौली, 7-श्री अनुप सिंह मथुरा, 8-श्री देवेश सिंह, रायबरेली, 9-श्री सरफराज खान, वाराणसी, 10-श्रीमती संजू रानी, शामली, 11-श्रीमती यशोदा त्रिपाठी, 12-कु0क्षमा शर्मा, बुलन्दशहर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights