मनीष अग्रवाल
सहारानपुर। क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय ने बताया कि 6 जुलाई को एक वादी अमित गुप्ता पुत्र स्व0 रमेश गुप्ता निवासी अहमदबाग की लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त जिशान अख्तर (लॉरेंस विश्नोई गैंग का सदस्य) द्वारा वादी व वादी के भाई सुमित गुप्ता के मोबाइल नम्बरो पर वाट्सएप मैसेज के माध्यम से वादी के परिवार को जान से मारने की धमकी देने व रंगदारी मांगने की सूचना के सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर तत्काल मामला दर्ज पंजीकृत किय गया तथा जाँच शुरू की गयी व उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु तीन टीम गठित की गयी । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा तत्काल उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आदेश-निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी के कुशल नेतृत्व मे सदर बाजार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित कार्यवाही करते हुए रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी के मुकदमें में वांछित अभियुक्त जावेद मलिक उर्फ मोनू पुत्र मौहम्म्द निसार निवासी ग्राम खटोली थाना नागल जनपद सहारनपुर को सहारनपुर-दिल्ली रोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही पर एक अदद तमंचा पाँच जिन्दा कारतूस घटना मे प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें व एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। और अग्रिम विवेचना जारी है ,आगे तथ्यो के आधार पर जो भी अन्य लोग उपरोक्त प्रकरण मे सलिप्त पाये जायेगे उनके विरूध्द भी कठोर कार्यवाही की जायेगी ।
पूछताछ में अभियुक्त मोनू उर्फ जावेद ने पूछताछ पर बताया कि मै बडा गैंगस्टर बनकर बहुत पैसा कमाना चाहता था, इसके लिए मैने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू किया तथा मैने एक व्यक्ति के फेसबुक पर शहजाद भट्टी की कई रील देखीं जिस पर दबंगई की वीडियो आती रहती थी मुझे लगा कि इस पेज के सहारे मेरा काम बन सकता है और मैने अपना मोबाइल नंम्बर उस व्यक्ति के फेसबुक पेज पर शेयर कर दिया जिसके बाद मेरे पास जिशान अख्तर नाम के व्यक्ति का फोन आया और मेरी जिशान अख्तर नाम के व्यक्ति से बातचीत शुरू हो गय़ी तथा मैने उसको बताया कि हमारे शहर मे कई बहुत अमीर लोग है जिनके परिवार की पूरी जानकारी मै तुमको दे सकता हूँ यदि तुम उनको अच्छे से डरा धमका सको तो मोटी रंगदारी की रकम मिल सकती है तथा मैने अमित गुप्ता पुत्र स्व0 श्री रमेश गुप्ता निवासी अहमदबाग थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर व उसके परिवार की जानकारी, मोबइल नंम्बर सहित जिशान अख्तर को दे दी तथा अमित गुप्ता के दोनो घरो के फोटो भी अपने मोबाइल से खीचकर जिशान को भेज दिये थे तथा मैने जिसान से कहा था कि अमित गुप्ता से ज्यादा से ज्यादा रूपये की रंगदारी मांगना वो काफी मोटी रकम आसानी से दे सकता है और हमारे यहा गैगस्टर लोरेंस विश्नोई के नाम से लोग बहुत भय मानते है तुम चाहो तो उसके नाम का भी इस्तेमाल कर सकते हो जब बार बार धमकाने के बाद भी अमित गुप्ता ने रंगदारी की रकम नही दी तो मैने स्वयं भी अमित गुप्ता व उसके भाई को धमकाकर रंगदारी देने के लिए कहा था ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–*
1. प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
2. उ0नि0 संजय कुमार शर्मा थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
3. है0का0 विजय कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
4. है0का0 सन्नी कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
5. का0 लवकेश थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर
