मनीष अग्रवाल

सहारनपुर । पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट से रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने बैंक के पार्ट-टाइम हाउस कीपर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से नकद रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि यह रकम इसी मुकदमे से जुड़ी है। एसपी सिटी ने बताया कि 29 अगस्त को वादी अरुण कुमार चौबे मुख्य प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, जनपद जौनपुर द्वारा प्रस्तुत होकर व लिखित तहरीर के आधार पर पंजाब नेशनल बैंक, सिविल लाइन, सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट परिसर में बंडलों से 4 लाख 33 हजार 900 रूपये की मुद्रा निकालने के सम्बन्ध में अभियुक्त विशाल कुमार, पार्ट-टाइम हाउस कीपर एवं अन्य के विरुद्ध थानां सदर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में
इस घटना में लिप्त शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थानां सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर सदर बाजार पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक वांछित अभियुक्त विशाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम बालेली, पोस्ट सिम्भालकी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी को छोटी रेलवे लाइन खण्डहर क्वार्टर के सामने, रेलवे राशन डिपो के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 20,200 रूपये की धनराशि बरामद की गई। बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा बीएनएस की वृद्धि कर अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे समय से मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights