agra-cop-suicide-parade-ground

आगरा, 12 सितंबर । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार की सुबह आगरा पुलिस लाइन्स ग्राउंड में पुलिस आरक्षी द्वारा ग्राउंड में बनी लोहे की सीढ़ी के डंडे पर रस्सी से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम को पोस्टमार्टम के बाद मृतक सिपाही का शव परिजनों को सौंप दिया गया है, हत्या के पीछे अभी कारण स्पष्ट नहीं हैं।

आगरा में शनिवार को थाना क्षेत्र नाई की मंडी अंतर्गत कलेक्ट्रेट शाहगंज मार्ग स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड पर सुबह सशस्त्र पुलिस बल पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अनुज कुमार द्वारा ग्राउंड में लगी लोहे की सीढ़ी के डंडे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्थानीय थाना नाई के मंडी पुलिस को इसकी सूचना मिली तो थाना प्रभारी नाई की मंडी पुलिस बल के साथ पुलिस ग्राउंड पहुंचे और मामले की तहकीकात की।

फील्ड यूनिट टीम द्वारा पहुंचकर शव के पास से सल्फास के पैकेट, पानी की बोतल, मोबाइल फोन और चप्पल बरामद की गई। मृतक सिपाही की पहनी पेंट की जेब से फॉरेंसिक यूनिट द्वारा सुसाइड नोट भी बरामद किया गया। मृत्यु के कारण की जांच के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए गएl मृतक आरक्षी की पहचान आरक्षी अनुज कुमार (28) पुत्र सुभाष कुमार मूल निवासी ग्राम एलम जनपद शामली हाल पता तेज विहार रोहता रोड जनपद मेरठ के रूप में हुई। मृतक आरक्षी 2019 बैच का आरक्षी बताया गया।

घटना के बाद आगरा पहुंचे मृतक के पिता सुभाष कुमार ने बताया कि उनका पुत्र बहुत ही सीधे और सरल स्वभाव का था न जाने क्यों उसने ऐसा कदम उठाया है। मृतक आरक्षी शादीशुदा है और एक पुत्र भी है। मृतक आरक्षी की जेब से मिले सुसाइड नोट में किसी पर आत्महत्या के लिए उकसाने या किसी अन्य कारण का आरोप नहीं लगाया गया है, भावनात्मक रूप से लिखा है कि मेरा समय पूरा हो गया है भगवान ने बुलाया है,मैं जा रहा हूं।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस लाइन ग्राउंड और आसपास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरक्षी द्वारा की गई आत्महत्या के सही कारणों और मामले की जांच की जा रही है। बाद पोस्टमार्टम मृतक आरक्षी के शव को सांय करीब 5 बजे उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है जो अंतिम संस्कार के लिए अपने मूल निवास स्थान को रवाना हो गये।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights