nepal-indian-tourist-misbehave

काठमांडू, 30 जुलाई । नेपाल पुलिस ने दो भारतीय पर्यटकों के साथ राजधानी काठमांडू के एक डांस क्लब में मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में गुरुवार को दो नपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस उपाधीक्षक कौशल कुमार बुढाथोकी के अनुसार, काठमांडू के लाजिमपाट स्थित बॉलीवुड डांस क्लब से कंचनपुर बेलडांडी निवासी महेश रोकाया और नुवाकोट निवासी सुरेंद्र श्रेष्ठ को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में पाया गया कि डांस क्लब के कर्मचारियों ने भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया। अधिक बिल बनाकर जबरन मोबाइल बैंकिंग के जरिए बिल का भुगतान करवाया । इसके अलावा, आरोपितों ने पुलिस कर्मचारियों के काम में बाधा डाली और उनके साथ हाथापाई भी की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights