श्यामवीर शर्मा

मुजफ्फरनगर। आज मुजफ्फरनगर के एक निजी बैंकट हॉल में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से आगाह करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों के हक की लड़ाई लड़ना ही असली लक्ष्य है।
संजीव आर्य ने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर से ‘किसान अधिकार यात्रा’ शुरू करने जा रही है। यह यात्रा कोई सामान्य राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और अधिकार की यात्रा है।
7 दिवसीय ऐतिहासिक किसान यात्रा मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के जेवर तक जाएगी। 2 अक्टूबर को शुरू होकर 10 अक्टूबर को जेवर में इसका समापन होगा।
संजीव आर्य ने कहा कि इस यात्रा में पश्चिमी यूपी के हजारों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ शामिल होंगे। सरकार ने किसानों से एम एस पी, गन्ना बकाया भुगतान, बिजली के दाम, आवारा पशुओं की समस्या और खाद-बीज की किल्लत को लेकर जो वादे किए थे, वो आज तक झूठे साबित हुए हैं। इसी सच्चाई को गांव-गांव तक ले जाना इस यात्रा का मकसद है।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं किसान चिंता कमल मित्तल ने कहा की यदि श्री संजीव आर्य मुजफ्फरनगर जनपद में कांग्रेस को मजबूत करना चाहते हैं तो उन्हें यहां बिखरे पड़े मोती रूपी नेताओं को इकट्ठा कर एक धागे में पिरोकर माला बनानी होगी।
पूर्व कार्यवाहक कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पुण्डीर ने कहा कि अब समय आ गया है कांग्रेस कार्यकर्ता आपसी मतभेद बुलाकर कांग्रेस को मजबूत कर 2027 के चुनाव के लिए कमर कस लें।
विधान परिषद स्नातक कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ ने अधिकसे अधिक स्नातक वोट बनाई जाने पर बल देते हुए कहा कि इस बार विधान परिषद इस स्नातक चुनाव में कांग्रेस की विजय निश्चित है।
इससे पूर्व श्री संजीव आर्य के मुजफ्फरनगर पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष तारिक कुरैशी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध शर्मा, बिल्किस चौधरी, डॉ अशोक सिंघल, हरेंद्र त्यागी, अकिल राणा, प्रदीप त्यागी, वी वी गर्ग, हरीश भूषण,महफूज राणा, गीता काकरान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री निर्मल खत्री जी की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights