श्यामवीर शर्मा

सिसौली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजीव आर्य ने आज किसान चिंतक कमल मित्तल के साथ सिसौली स्थित किसान भवन पहुंचकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
चौधरी नरेश टिकैत ने कांग्रेस नेता संजीव आर्य से वार्ता करते हुए कहा कि कांग्रेस एक नरम एवं किसान हितैषी पार्टी है, जिसने किसानों के लिए अनेकों अच्छे कार्य किए हैं। चाहे भोपा नहर पर नहर में गिरे 16 ट्रैक्टरों को नया देने का मामला हो या 72000 करोड रुपए किसानों का कर्ज माफी कांग्रेस किसानो के लिए बड़ा दिल दिखाया है।चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन की पंचायत को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपनी रैली को वोट क्लब के स्थान पर लाल किले पर स्थानांतरित कर लिया था। कांग्रेस सरकार ने किसानों के कई वर्षों के बिजली बिल माफ किए थे।
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी संजीव आर्य एवं किसान चिंतक कमल मित्तल ने किसान मसीहा स्व०चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित किए।
श्री संजीव आर्य ने किसान मसीहा स्व०चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि किसानों के मसीहा और किसान आंदोलन की बुलंद आवाज़ बाबा महेंद्र सिंह टिकैत आज भी किसानों के दिलों में उतने ही लोकप्रिय और श्रद्धेय हैं, जितने अपने जीवनकाल में थे।
दिव्य किसान ज्योत के पावन दर्शन कर श्री संजीव आर्य ने कहा कि
1 मार्च 1987 से लगातार जल रही टिक पश्चिम हर देशी गया था—यह अपने आप में किसानों के बाबा टिकैत के प्रति अटूट सम्मान और आस्था का प्रतीक है।

आज इस पवित्र ज्योत के दर्शन करने और घी की आहुति अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होने पर मैं अपने आप को सौभाग्यशाली समझता हूं।
बाबा टिकैत का संघर्ष, किसानों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज़ और किसान एकता का संदेश सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
कांग्रेस नेता संजीव आर्य ने भाकियू सुप्रीमो चौधरी नरेश टिकैत को संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संविधान के मूल रूप को नष्ट करने पर तूली है, भारतीय किसान यूनियन देश का सबसे बड़ा किसान संगठन है ऐसे में आपका भी दायित्व है कि आप संविधान की रक्षा के लिए कार्य करें।
विधान परिषद स्नातक चुनाव हेतु घोषित कांग्रेस प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से आशीर्वाद लिया और अपेक्षा की की इस बार विधान परिषद चुनाव स्नातक चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत होगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुलदीप बालियान भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights