मनीष अग्रवाल

नागल । क्षेत्राधिकारी देवबन्द ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशों पर नशा तस्करी की रोकथाम को चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के क्रम में नागल थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के कुशल नेतृत्व में रात्रि को उप निरीक्षक नवीन जयन्त ने पुलिस टीम के साथ मुजफ्फरनगर-
सहारनपुर हाईवे पर ग्राम खजूरवाला के पास अण्डरपास के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान गागलहेडी की ओर से हाईवे पर दो व्यक्ति एक मो0सा0 पर आते दिखाई दिये, जो पुलिस टीम को चैकिंग करते हुए देखकर भागने का प्रयास करने लगे । पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए दोनो व्यक्तियों को घेर-घोटकर पकड लिया गया। उक्त दोनो व्यक्तियों की पहचान विपुल पुत्र देवी सिंह निवासी बहलोलपुर रामपुर मनिहारन व अभिषेक पुत्र ओमपाल निवासी बहलोलपुर रामपुर मनिहारन सहारनपुर के रूप में हुई । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 48.49 ग्राम स्मैक व एक मोटर साइकिल हीरो स्प्लेण्डर रंग काला बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध थाना नागल पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में फॉरवर्ड एंड बैकवर्ड1 लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव थाना नागल, सहारनपुर ।
2. उ0नि0 नवीन जयन्त थाना नागल, सहारनपुर ।
3. है0का0 रणजीत सिंह थाना नागल, सहारनपुर ।
4. रि0का0 रिंकू कुमार थाना नागल, सहारनपुर ।
5. रि0का0 केतू गौतम थाना नागल, सहारनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights