मनीष अग्रवाल

अवैध खनन परिवहन करते 11 डम्फर व 01 जेसीबी ओवरलोड बिना नम्बर प्लेट की सीज

मिर्जापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं खनन सामग्री के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा मिर्जापुर थाना प्रभारी मिर्जापुर विनोद कुमार के नेतृत्व में बीती रात्रि की थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा गन्देवड़–हथनीकुण्ड एवं गन्देवड़–बादशाहीबाग मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना रॉयल्टी/अवैध प्रपत्रों के खनन सामग्री का परिवहन करते 11 डम्फर एवं 01 जेसीबी, कुल 12 वाहनों को पकड़ा । प्रारम्भिक जांच में वाहनों में ओवरलोडिंग, बिना वैध प्रपत्र तथा बिना नम्बर प्लेट जैसी अनियमितताएं पाई गईं। पुलिस द्वारा सभी 12 वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है । प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बन्धित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

वाहन सीज करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष विनोद कुमार थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 मुकेश सोलंकी थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर
3. उ0नि0 नरेश कुमार थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर
4. हे0का0 विपिन खोखर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
5. का0 चिराग थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर
6. का0 राहुल मोतला थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights