up-prayagraj-weather-alert

प्रयागराज, 10 सितंबर । उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। यह पूर्वानुमान गुरुवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, लखनऊ केंद्र ने जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के मीरजापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर और शाहजहांपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, सुलतानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत तथा आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और गरज के साथ वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर (सीएसए) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों से आ रही नमी के प्रभाव से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बादल विकसित हो रहे हैं। इसके चलते अगले कुछ घंटों में प्रयागराज और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। उन्होंने लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने फिलहाल लोगों को सतर्क रहने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights