शिवम वत्स

मीरापुर। किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, मीरापुर के पूर्व छात्र ताहूर सनान ने NEET 2026 परीक्षा में जिला टॉपर बनकर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
ताहूर सनान ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा किड्स केयर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल नर्सरी से आठवीं कक्षा तक प्राप्त की। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
विद्यालय के प्रबंधक विभोर डागा एवं प्रधानाचार्य मंजू डागा ने ताहूर सनान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने ताहूर सनान और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights