मनीष अग्रवाल
चिलकाना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकस जनपद सहारनपुर द्वारा कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जनपद में लागू यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने तथा कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आदेश-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी चिलकाना विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस द्वारा कांवड मार्ग पर चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान बीती रात्रि मे लकडी भरे हुए 07 ट्रैक्टर जो थाना बेहट क्षेत्र से चलकर चिलकाना मार्ग होते हुए सरसावा की तरफ जा रहे थे,जो आगे चलकर सरसावा से हरियाणा जाने वाले कांवड मार्ग पर चढकर कावड मार्ग को प्रभावित कर सकते थे जबकि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान लागू यातायात प्रतिबंधों एवं अन्य वैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाये। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर लकड़ी से लदे 07 ट्रैक्टर वाहनों को सीज कर वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
वाहन का विवरण –
(1) 01 ट्रैक्टर – UP11-CZ-2465
(2) 01 ट्रैक्टर UP11-BK-3699
(3) 01 ट्रैक्टर UP11-CF-9206
(4) 01 ट्रैक्टर HR02-BE-1969
(5) 01 ट्रैक्टर UP 31-T-8516
(6) 01 ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट
(7) 01 ट्रैक्टर बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम—
1. थानाध्यक्ष विनोद कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
2. उ0नि0 सुखबीर सिंह थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
3. का0 विपिन नैन थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
4. का0 अनुज कुमार थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर
