kolkata-nandan-film-festival-

कोलकाता, 28 अक्टूबर (हि. स.)। कोलकाता फिल्म महोत्सव के आयोजन तथा बांग्ला फिल्म जगत के भविष्य की योजनाओं को लेकर कोलकाता के नंदन में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कोलकाता फिल्म महोत्सव की कार्यकारी परिषद की इस बैठक में राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत बंगाली सिनेमा की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

नंदन के कमेटी रूम में आयोजित इस बैठक में फिल्म महोत्सव से जुड़े विभिन्न विषयों, आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सूचना एवं संस्कृति विभाग के मुख्य सलाहकार मिथुन चक्रवर्ती, सह-मुख्य सलाहकार संदीप राय और पूर्णिमा चक्रवर्ती तथा अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी उपस्थित थे। इनके अलावा पापिया अधिकारी, रुद्रनील घोष, हिरण्मय चटर्जी, शर्वरी मुखर्जी, जीत मदनानी समेत कार्यकारी परिषद के अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

बंगाल की गौरवशाली फिल्मी विरासत को आगे बढ़ाने और कोलकाता फिल्म महोत्सव को और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में महोत्सव की भावी योजनाओं और इसे नए स्तर पर ले जाने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बंगाल की संस्कृति, सिनेमा और कला के विकास में कोलकाता फिल्म महोत्सव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में इस बार महोत्सव को और लोकप्रिय बनाने के लिए क्या नई पहल की जाती है, इस पर फिल्म प्रेमियों की नजर रहेगी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights