a-notorious-cow-slaughterer-wa

नोएडा, 28 जुलाई । दनकौर थाना पुलिस ने आज तड़के मुठभेड़ के दौरान गोकशी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी मौके से भाग गए हैं। पुलिस की गोली गिरफ्तार किये गए बदमाश के पैर में लगी है। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय रवि शंकर निम ने बताया कि थाना दनकौर पुलिस आज तड़के बदमाशों की तलाश में गश्त कर रही थी, तभी पुलिस को चार बदमाश एक बाइक के पास खड़े दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें ललकारा, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दौला राजपुर निवासी मेहताब के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके खिलाफ गोकशी के पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि उसके पास से पुलिस को एक देशी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, पशुओं के वध के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली नशीली इंजेक्शन, पशु वध में प्रयोग होने वाले चापर और छुरी, प्लास्टिक के रस्से प्लास्टिक के कट्टे आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसके तीन साथी मौके से भाग गए है। उनकी तलाश की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights