एस.के.डी. इंटर कॉलेज शाहपुर में गूंजा गंगा स्वच्छता का संदेश

मुजफ्फरनगर। जिला गंगा समिति मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में गुरुवार को एस.के.डी. इंटर कॉलेज, ब्लॉक शाहपुर में नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन में संचालित किया गया।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने विद्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं को नदियों के संरक्षण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गंगा और स्वच्छ नदियाँ ही स्वस्थ भारत की नींव हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने बालिकाओं को ‘गंगा स्वच्छता शपथ’ दिलाते हुए उन्हें जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया।यह कार्यक्रम प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं सदस्य सचिव जिला गंगा समिति श्री राजीव कुमार के मार्गदर्शन में डॉ. राजीव कुमार एवं जिला परियोजना अधिकारी श्री हर्ष कुमार द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता एवं छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने गंगा को निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights