मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपदभर में NCL जागरूकता अभियान 2.0 की शुरुआत की गई है। यह अभियान 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक चलेगा, जिसमें नागरिकों को भारत सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जागरूक किया जा रहा है।पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत जनपद के सभी थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और बाजारों में बैनर-पोस्टर लगाकर लोगों को नए कानूनों की जानकारी दी जा रही है। वहीं, विद्यालयों और महाविद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व नुक्कड़ नाटकों के जरिए युवाओं को रोचक तरीके से कानूनों की जानकारी दी जा रही है।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन में कानूनी साक्षरता बढ़ाना, नए कानूनों की समझ विकसित करना और समाज में कानून के प्रति सम्मान एवं विश्वास को सुदृढ़ करना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights