खतौली | लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुरुवार को खतौली में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ खतौली राम आशीष यादव ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद बघेल ने स्वयं पुलिस कर्मियों व नागरिकों के साथ दौड़ में भाग लिया।

रन फॉर यूनिटी में पुलिस स्टाफ, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, व्यापारी, समाजसेवी और नगर के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। दौड़ के उपरांत पुलिस टीम ने खतौली में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई और मिठाई का वितरण किया गया।

इस अवसर पर सीओ खतौली राम आशीष यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो योगदान दिया, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा है। हमें समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।

कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने कहा कि रन फॉर यूनिटी जैसे कार्यक्रम युवाओं को एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हैं। पुलिस हमेशा समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights