मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। यातायात पुलिस टीम द्वारा रविवार की रात्रि को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से यातायात निदेशालय के आदेशों के क्रम में यातायात पुलिस सहारनपुर द्वारा जनपद में व्यापक चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव की सघन चेकिंग की गई। देहरादून एक्सप्रेस-वे एवं हाईवे पर इंटरसेप्टर के माध्यम से ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 450 चालान की कार्रवाई करते हुए 8 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
