dcm-keshav-maurya-statement

रायबरेली, 16 सितम्बर(हि. स.)। श्री शिव महापुराण कथा के छठवें दिन बुधवार को पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा शासन के दौरान यदि यह कथा हो रही होती तो श्रोताओं पर लाठी चल जाती। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के महाकुंभ और शिव कथा में उमड़ी भीड़ सनातन और हिंदू विरोधी राजनीति करने वालों के लिए संदेश है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ऐसी कोई जगह नहीं होनी चाहिए जहां कथा सुनने पर रोक हो, लाठी और विस्फोट हो जाए। उप मुख्यमंत्री ने कथा में हो रही भीड़ की तुलना कुंभ में आस्था की डुबकी लगाने वालों से की।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि

हर जिले में ऐसा आयोजन होना चाहिए,

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए राम भक्तों को लाठी खानी पड़ी है, लेकिन अब राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और “अयोध्या हुई हमारी है, काशी मथुरा की बारी है का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि काशी मथुरा के लिए हर जिले में इसी प्रकार की तैयारी चाहिए। जहां भक्तों का इतना बड़ा सैलाब उमड़ना चाहिए।

सनातन विरोधी राजनीति करने वालों के लिए संदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज का चाहे कुंभ मेला हो या फिर ऊंचाहार का शिव महापुराण कथा की भीड़ कुंभ की याद आ रही है। यदि यह भीड़ उमड़ती रही तो तो सनातन और हिंदू विरोधी राजनीति करने वालों को यह संदेश चला जाएगा कि यदि सत्संग सुनने वालों को छेड़ेंगे तो सुनने वाले उन्हें छोड़ेंगे नहीं। सत्संग सुनने वालों के मार्ग में बाधा डालने वालों के लिए यह भीड़ संदेश दे रही है। उन्होंने मनोज पांडे को कथा सुनने का अवसर देने के लिए धन्यवाद दिया। इसके पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत मंत्री मनोज पांडे ने पुष्गुच्छ देकर किया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights