मनीष अग्रवाल
चिलकाना । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाकर कडी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री विनोद कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना चिलकाना पुलिस द्वारा चेकिंग व दबिश के दौरान अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पुलिस कार्यवाही का विवरणः*
इसी क्रम में दिनांक 11.11.2025 को थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले कुल 05 नशा तस्कर अभियुक्तगण गिरफ्तार
1. अभियुक्ता बानो पत्नी आदिल निवासी ग्राम दूधगढ थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को फिरोजाबाद से मार्ग से पाँजबांगर जाने वाले रास्ते पर स्थित ट्यूबवैल से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ता के कब्जे से कुल 35 पव्वे/फ्रुटी देशी शराब महबूबा उ0प्र0 मार्का बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 274/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
2. अभियुक्ता अफसाना पत्नी बहाव निवासी ग्राम शाहपुरा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व 3. अभियुक्ता मोहसीना पत्नी मनव्वर निवासी ग्राम शाहपुरा थाना चिलकाना जिला सहारनपुर को फिरोजाबाद रोड से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्ताओ के कब्जे से कुल 34 व 36 पव्वे/फ्रुटी देशी शराब अंगूरी मार्का उ0प्र0 बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 275/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
4. अभियुक्ता कुसुम पत्नि पाला निवासी छोटी पठेड थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर जनपद सहारनपुर व 5. अभियुक्त नेहरू पुत्र भरतू निवासी ग्राम छोटी पठेड थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को कच्चा पक्का दुमझेडा से धौलाहेडी मार्ग की ओर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से क्रमशः 32-34 पव्वे/फ्रुटी देशी शराब महबूबा उ0प्र0 मार्का बरामद । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-276/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के पंजीकृत किया गया ।
