मुजफ्फरनगर। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा बीएएमएस द्वितीय प्रोफेशनल वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें भगवंत आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।
कॉलेज की छात्रा खुशी तोमर ने 68.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। समीरा नीलम ने 63.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुराग ने 63.38 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर डॉ. पुष्पनील वर्मा (डिप्टी डायरेक्टर) डॉ. संजय गुप्ता (प्राचार्य), सीए दुष्यंत कुमार (फाइनेंस मैनेजर),आदित्य शर्मा (डिप्टी रजिस्ट्रार), ,अभय वैश्य (प्रशासनिक अधिकारी), तथा सभी शिक्षकोंने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय में उपलब्ध उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान, विश्वविद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights