मनीष अग्रवाल

देइबन्द। क्षेत्राधिकारी देइबन्द अमित सिंह ने बताया कि वीरवार को वादी देइबन्द थाना प्रभारी निरीक्षक देवबन्द कपिल देव द्वारा तीन अभियुक्तगण साफवान पुत्र आरिफ ,अजीम पुत्र अख्तर, शहनवाज पुत्र हनीफ द्वारा आर्थिक व भौतिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से गिरोह बनाकर अनुचित रूप से अपराध कारित करने जिससे जनता व आमजन में भय व्याप्त होने के सम्बन्ध में थाना देवबन्द पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज कराया था । जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में देवबंद थानां प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर देवबन्द पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में तीनो वांछित अभियुक्तगण साफवान पुत्र आरिफ निवासी भायला रोड मौ नेचलगढ थाना देवबन्द सहारनपुर,अजीम पुत्र अख्तर निवासी मौहल्ला पठानपुरा बेरियान थाना देवबन्द सहारनपुर व शहनवाज पुत्र हनीफ निवासी मौहल्ला नेचलगढ थाना देवबन्द सहारनपुर* को रणखण्डी फाटक से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights