मेरठ पुलिस ने सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने के इरादे से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में एआईएमआईएम के तीन नेताओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव रजी सिद्दीकी को देर रात की छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि 23 मार्च को ग्राम हाजीपुर स्थित एक फार्म हाउस में ‘ईद मिलन समारोह’ के नाम पर बिना अनुमति एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहां आरोपियों ने कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

बुरा फंसे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली
वीडियो में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एक राजनीतिक दल को निशाना बनाते हुए और 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कथित तौर पर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो क्लिप में अली को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना जा सकता है, ”आपने जिन्हें 111 सीट दीं, वे खामोश हैं। मुझे सिर्फ 11 विधायक दे दो, मैं वादा करता हूं कि अगर उत्तर प्रदेश में किसी मुसलमान को मुठभेड़ में मारा गया, तो ऐसा करने वालों को भी मुठभेड़ का सामना करना होगा।”

अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना लोहियानगर में अली सहित छह नामजद लोगों और कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जैन ने कहा, ”प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उक्त भाषण समाज में विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की मंशा से दिया गया था।” उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights