noida-four-people-commited-sucide

नोएडा, 28 जुलाई । नाेएडा के अलग-अलग थानाक्षेत्राें में साेमवार काे एक युवती समेत चार लाेगाें ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि इन लाेगाें ने मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी की हैं। फिलहाल पुलिस मामलाें में जांच कर रही है।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि पंचायतन गांव निवासी पंकज (35) शराब पीने के आदि थे। उन्होंने सोमवार की रात को घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी तरह बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाले चिपियाना बुजुर्ग निवासी आशीष (47) ने सोमवार की देर शाम को अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में रहने वाली रामपाल की 19 वर्षीय पुत्री साेनम ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सोमवार की शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक सिंह (24) ने सोमवार सुबह को अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सोमवार की रात को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है। युवक वह मूल रूप से जनपद वाराणसी के रहने वाला था। मौजूदा समय मे वह बेरोजगार था। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामलेे की जांच शुरू कर दी।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights