जोनी शर्मा
खतौली। श्री शिव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय थानेश्वर महादेव बुढ़ाना रोड खतौली मुजफ्फरनगर में 80वे स्वतंत्रता दिवस के शुभावसर पर विद्यालय में ध्वजारोहण किया गया तदोपरांत विद्यालय के पुस्तकालय में मां सरस्वती के सामने द्वीप प्रज्वलित किया गया ‘ छात्रों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ‘ आज की सभा के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार कंसल जी का माल्यार्पण, मुख्यातिथि श्री डॉ सुधीर शर्मा जी,श्री अतुल कुमार सिंघल जी एवं विशेषतिथि श्री बृजभूषण शर्मा रहे सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रदीप शर्मा जी ने किया सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री कृष्ण गोपाल शर्मा जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को संबोधन किया कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक गण एवं सभी छात्र मौजूद रहे ।
