rashmika-mandanna-breaks-silence-trolling

मुंबई, 26 अक्टूबर । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। ‘कॉफी विद करण’ के दूसरे एपिसोड में नजर आने के बाद दोनों सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं। विजय को लेकर जहां कुछ यूजर्स ने नकारात्मक टिप्पणियां कीं, वहीं रश्मिका को उन्हें 100 बार प्रपोज करने की बात पर निशाना बनाया गया। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह विजय को 100 नहीं, बल्कि 1000 बार प्रपोज करने के लिए तैयार हैं।

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इंटरनेट पर चल रही बहस उन्हें ऐसी गुस्साई भीड़ जैसी लगती है, जो अपना गुस्सा निकालने के लिए किसी व्यक्ति को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाओं ने उन्हें भावनात्मक रूप से प्रभावित किया। अभिनेत्री के मुताबिक, उनके और विजय के लिए प्रपोजल की संख्या या किसी भव्य आयोजन से ज्यादा जरूरी एक-दूसरे को समझने के लिए समय लेना था। उन्होंने विजय को सोच-समझकर फैसले लेने वाला व्यक्ति बताया और कहा कि दोनों एक-दूसरे की जिंदगी में जरूरी संतुलन लेकर आते हैं।

रश्मिका ने अपने रिश्ते का बचाव करते हुए कहा कि शादी का मतलब उनके लिए साथ मिलकर जीवन और भविष्य बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पार्टनर को लेकर बेहद भावुक हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है। अभिनेत्री ने बताया कि मुश्किल समय में विजय उनके साथ खड़े रहे, जबकि उस वक्त सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में लोग मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि वह आज बेहद खुश हैं और उनकी खुशी उनके चेहरे पर दिखाई देती है। साथ ही, रश्मिका ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए अपने परिवार को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर भी सवाल उठाए।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights