नीरज प्रजापति
मुजफ्फरनगर। नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर ध्वजारोहण श्रीमति त्रिशलादेवी जैन ने किया । राष्ट्रीय गान के बाद बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाए एवं देशभक्ति के गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों में अपनी राष्ट्र भावना से देश के शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक पी.के.जैन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि हम सभी को मिलकर अपने राष्ट्र को अभी और ऊपर ले कर जाना है। यह बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं न मालूम इनमें से कौन सा पौधा वट वृक्ष का रूप धारण करेगा। आज हम सभी संकल्पित हों कि हम स्वयं को अच्छा दिखने व दिखाने की बजाय अच्छा बनाने का प्रयास करेंगे, जिसका परिणाम यह होगा कि ना केवल हम वरन् पूरा परिवार, समाज एवं राष्ट्र भी अच्छा बन सकेगा । उन्होंने नारा दिया कि *“ हम बनेंगे अच्छा तो राष्ट्र बनेगा अच्छा ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉर्डिनेटर आशी जैन के साथ सम्पूर्ण स्टाफ़ का सहयोग रहा ।
