adi-kailash-mtb-race-2026

पिथौरागढ़, 26 अक्टूबर । आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के अंतिम दिन आज माउंटेन टेरेन बाइकिंग रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले साइकिलिस्टों को गीता धामी, पत्नी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के अंतर्गत माउंटेन टेरेन बाइकिंग की दो श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें 50 किलोमीटर और 25 किलोमीटर की रेस शामिल रही। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दुर्गम पर्वतीय मार्गों पर अपनी प्रतिभा, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

50 किलोमीटर महिला वर्ग में स्टार नर्ज़री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अवनी दरियाल ने द्वितीय व स्वामी बोनाल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं, 50 किलोमीटर पुरुष वर्ग में खुशीमन ने प्रथम, प्रकाश थापा ने द्वितीय तथा थोथमचम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार, 25 किलोमीटर पुरुष वर्ग में प्रांजल चौहान ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि अश्विन ने द्वितीय तथा भानू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दुर्गम पर्वतीय मार्गों, अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य साहसिक खेलों को बढ़ावा देना तथा सीमांत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।

आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के माध्यम से आदि कैलाश एवं व्यास घाटी को साहसिक पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights