मुजफ्फरनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, केशवपुरी में नव निर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण ज्ञान की देवी मां सरस्वती की मूर्ति की प्रतिस्थापना तथा यज्ञ पूजन कर किया गया। यजमान विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार सोबती ने अपनी धर्म पत्नी शशि सोबती के साथ यज्ञ में आहुति देकर संपन्न कराया। यज्ञ पुरोहित योगेश्वर तथा मनीषा आर्य ने मंत्रोच्चार किया। श्यामलाल बंसल अध्यक्ष व वेद प्रकाश सिंघल सदस्य, अरुण खंडेलवाल (पूर्व अध्यक्ष विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश), नृपेंद्र कुमार (जिला प्रचारक), घनश्याम दास अग्रवाल, कुलभूषण कुमार उपाध्यक्ष, राजन सिंघल उप प्रबंधक, डॉक्टर उमेश गुप्ता कोषाध्यक्ष, डॉ विजय कुमार टंडन सदस्य, रविंद्र कुमार गौड़‌, संजय अग्रवाल (पूर्व प्रबंधक), घनश्याम दास अग्रवाल (सदस्य), कुलदीप गोयल, डॉक्टर ईश्वर चंद्रा‌, अजय भार्गव, कौशल आर्य प्रधानाचार्य, कुलदीप गोयल ( सदस्य), राधेश्याम गर्ग , अचिन कंसल‌ (सदस्य), हर्षवर्धन गुप्ता, मनोज सेठी‌, पूर्व छात्र परिषद के संयोजक डॉक्टर पुनीत सिंघल, संजय लखान (जिला कार्यवाह), मुकेश दत्त शर्मा सहित सभी ने फीता खोलकर व नारियल फोड़कर नवीन प्रशासनिक भवन में प्रवेश कार्य का गणेश किया। सभी ने यज्ञ में आहुति डालकर अपनी सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंध समिति के सभी पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य को नवीन भवन के प्रधानाचार्य कक्ष में आसन ग्रहण कराके मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया एवं शुभ कामनाएं दीं। इस अवसर पर समस्त आचार्य परिवार का विशेष सहयोग रहा। सभी ने यज्ञ में आहुति भी दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights