मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित सिखेड़ा में वेदांता पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथिगण, विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य ,शिक्षक गण व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि, अर्जुन पहलवान (जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष), शिवकुमार पंवार पिता एवं कोच प्रियंका पवार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, लॉन्ग जंप के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय कुमार तोमर , जिला खेल अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं पूनम बिश्नोई, डॉक्टर रणवीर सिंह (प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कम्हेडा एवं जिला पुस्तकालय के प्रभारी) संजय राठी (जिलाअध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल) वीरेंद्र राठी जिला उपाध्यक्ष (भारतीय किसान यूनियन टिकैत ), अनंगपाल राठी एवं सिखेड़ा ग्राम प्रधान अनूप अहलावत के आगमन एवं स्वागत के साथ हुआ । इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। दौड़ लंबी कूद ,कबड्डी खो-खो, वॉलीबॉल जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अनुशासन समर्पण एवं खेल भावना का परिचय दिया। विद्यालय के प्रबंधक सुशील सिंह आर्य ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है । उन्होंने यह भी कहा कि हार और जीत जीवन का हिस्सा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है प्रयास और सीखने की भावना। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और प्रत्येक विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक चौधरी ने भी विद्यार्थियों में खेल के प्रति सजगता एवं उत्साह को देखकर कहा कि खेल हमारी नेतृत्व क्षमता ,आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी के उज्जवल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में विद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा के शिक्षक ऋतिक राठी व प्रिंस कुमार द्वारा सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी के सहयोग की सराहना की । खेल प्रतियोगिता के दौरान आमंत्रित सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार से यह आशा करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के जीवन में नई ऊर्जा और प्ररेणा का संचार करते रहेंगे । इस प्रकार तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सफलतापूर्वक हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि उन्हें अनुशासन ,सहयोग एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का भी महत्वपूर्ण पाठ सिखा गया। इसके पश्चात विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को मेडल ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights